Dahi Vada Recipe: घर पर ऐसे बनाएं चाट के ठेले जैसा दही वड़ा, आज ही ट्राइ करें

Siraj Mahi
Aug 14, 2023


सबसे पहले एक बर्तन में दो कप छिलके वाली टूटी हुई उड़द की दाल 6-8 घंटे के लिए पानी में डुबा दें.


इसके बाद इसे निकाल कर धुल लें और दाल से छिलके को अलग कर दें.


इसके बाद दाल को मिक्सी में पीस लें. अब पिसी हुई दाल में एक चम्मच नमक और हरी मिर्च पीस कर मिला लें.


अब दाल के मिश्रण की गोल-गोल टिकिया बना कर इसे तेल में ब्राउन होने तक तल लें.


याद रहे टिकिया में बीच में होल जरूर करें. इससे टिकिया बीच में भी पक जाएगी.


एक एक बर्तन में एक किलो दही लें. इसमें एक चम्मच नमक डालें. दो हरी मिर्च और चार लहसुन की कली पीस कर डालें.


इसके बाद एक बर्तन में एक चम्मच साबुत जीरा भूनें. इसे पीस कर दही में मिला दें.


इसके बाद दाल की बनी हुई टिकिया को दही में दो घंटे के लिए डुबाकर छोड़ दें.


अब दही बड़े को हरी धनिया, जीरा पाउडर और चटनी के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story