Dengue Symptoms
इस वक़्त देश के अधिकांश हिस्सों में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है. ऐसे में हम आपको डेंगू के 5 लक्षण बताने वाले हैं ताकि आप समय पर इसका इलाज करा सकें.

Sami Siddiqui
Aug 22, 2023

बुखार
डेंगू होने पर तेज बुखार आना एकदम आम बात है. लेकिन खास बात ये है कि बुखार पूरी तरह से नहीं उतरता है. दवाई खाने पर कम हो जाता है, लेकिन कुछ देर बाद फिर चढ़ जाता है.

सिर दर्द
डेंगू के मरीज को तेज सिर दर्द रहता है. कुछ लोग सिर में भारीपन की भी शिकायत करते हैं.

जोड़ों में दर्द
जोड़ों और मासपेशियों में दर्द रहने लगता है, हालांकि दवाई खाने के बाद ये कम हो जाता है.

आंखों के पीछे दर्द
आंखों के पीछे दर्द महसूस होता है और बेइंतेहां कमजोरी रहती है.

उल्टी और दस्त
कुछ लोगों को उल्टियां और दस्त होते हैं. कुछ भी खाने पर पचता नहीं है.

भूख ना लगना
डेंगू होने पर भूख नहीं लगती है. खाने की खुशबू से उल्टी करने का मन होता है.

त्वचा पर निशान
बुखार आने के पांच दिनों के बाद स्किन पर लाल निशान दिखने लगते हैं.

डेंगू में क्या खाएं? (Diet in Dengue)
डेंगू होने पर डॉक्टर के दिशा निर्देशों का पालन करें. अपनी डाइट में कीवी, पपीता, बकरी का दूध, संतरा, अमरूद आदि रखें.

चेतावनी
बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या घरेलू नुस्खा न आजमाएं. ये घातक हो सकता है और पेशेंट की जान जा सकती है.

VIEW ALL

Read Next Story