पहला लक्षण
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें अकसर प्यास काफी लगती है. बार-बार पानी पीने का मन करता रहता है और गला सूखता है.

Sami Siddiqui
Aug 19, 2023

दूसरा लक्षण
बार-बार पेशाब का आना. डायबिटीज होने पर बार-बार पेशाब आता है. कई बार पेशाब करने के कुछ देर बाद आस-पास चीटियां भी आ जाती हैं.

तीसरा लक्षण
डायबिटीज पेशेंट को काफी थकान रहती है और वह कमजोरी महसूस करता है.

चौथा लक्षण
वजन घटने लगता है और मासपेशियों का साइज कम होने लगता है.

लक्षण
चिड़चिड़ापन रहने लगता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है.

छठा लक्षण
कई बार आंखों के सामने धुंधलापन आ जाता है और कुछ मामलों में चक्कर भी आते हैं.

सातवां लक्षण
डायबिटीज पेशेंट्स बार-बार बीमार पड़ते हैं और बीमारी सही होने में आम आदमियों के मुकाबले थोड़ा लंबा समय लगता है.

आंठवा लक्षण
डायबिटीज होने पर अकसर लोगों के घाव देर में भरते हैं. यहां तक कि इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा भी बना रहता है.

नौवां लक्षण
अकसर पेशाब में इन्फेक्शन होता है और टेस्ट कराने पर उनमें कीटोन्स मिलते हैं.

दसवां लक्षण
डायबिटीज पेशेंट्स को काफी तेज भूख लगती है और खाना न मिलने पर शरीर एकदम बेजान हो जाता है.

VIEW ALL

Read Next Story