Sex Cause Weight Gain कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या संभोग या सेक्स करने से वजन बढ़ता है? इसके पीछे की सच्चाई क्या है? हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं.
Sami Siddiqui
Aug 16, 2023
महिलाओं में बढ़ता है वजन? कई लोग दावा करते हैं सेक्स करने से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है. लेकिन सच क्या है, आइये जानते हैं.
क्या है सच्चाई? ऐसा कोई साइंटिफिक फैक्ट या फिर स्टडी नहीं है जो यह दावा करती हो कि सेक्स करने से महिलाओं या पुरुषों का वजन बढता है. यानी ये साफ है कि सेक्स करने से वजन नहीं बढ़ता है.
शादी के बाद क्यों बढ़ता है वजन? एक्सपर्ट्स की मानें तो शादी के बाद दोनों लोगों (महिला और पुरुष) में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है.
बच्चा पैदा होना भी है फैक्टर एक स्टडी में देखा गया है कि बच्चा होने के बाद जब पिता उसकी पहली बार आवाज सुनता है, तो उसके शरीर में एक खास हॉर्मोन रिलीज होता है, जिसकी वजह से भी वजन बढ़ता है.
वजन बढ़ने की दूसरी बड़ी वजह हार्मोनल गड़बड़ी होने के कारण अकसर वजन बढ़ता है. स्ट्रेस, एंजाइटी और दूसरे कई वजह से होने वाले हॉर्मोनल बदलाव महिलाओं और पुरुषों में वजन बढ़ने का कारण बनते हैं
लाइफस्टाइल एक्सपर्ट की मानें तो शादी के बाद अकसर लोगों की लाइफस्टाइल काफी आरामदायक हो जाती है. जिसकी वजह से भी वजन बढ़ने लगता है.
एक्सरसाइज इसके साथ ही वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज काफी जरूरी है. ये कैलोरीज बर्न करने में मदद करती है. जिसकी वजह से वजन तेजी से कम होता है
स्ट्रेस शादी के बाद स्ट्रेस होना काफी आम बात है. ऐसे में एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि कपल आपस में बात करें.