एसिडिटी:
एसिडिटी यह सबसे आम और सबसे बड़ी कारण है. लोग अक्सर खाली पेट चाय पीते हैं, और उन्हें गैस बनती है. जिससे पेट में काफी दिक्कत होती है. चाय में कैफीन भी पाया जाता है. जिसकी वजह से और भी कई समस्या होती है.

Zee News Desk
Jul 08, 2023

नींद कम आना
चाय में कैफीन पाया जाता है, और अगर आप ज्यादा मात्रा में चाय पीते है तो आपको नींद कम आती है. ऐसे में नींद पूरी न होने के कारण आपको तनाव, स्किन प्रॉब्लम जैसी कई दिक्कतों होगी

एक्ने :
अधिक मात्रा में चाय पीने से हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं. जिसके वजह से आपकी बॉडी और फेस पर एक्ने और पिंपल जैसी समस्या होती है.

घबराहट की समस्या
अक्सर देखा जाता है की खाली पेट चाय पीने से घबराहट की समस्या होती है और आप बेचैन होने लगते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि चाय में टैनिन पाया जाता है. जिस कारण आपको इस तरह की दिक्कत होती है.

ब्लड प्रेशर
चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है, अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. तो आपको ज्यादा चाय का सेवन नही करना चाहिए चाय आपके सेहत को प्रभावित कर सकती है.

डायबिटीज:
चाय में अगर आप शुगर डालकर पीते है, जिसके सेवन से आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है, और शुगर लेवल भी बढ जाता है.

आयरन की कमी:
चाय में टैनिन मौजूद होता है जिससे की बॉडी में आयरन की कमी होने लगती है और एनीमिया जैसी बड़ी सम्सयाओं का सामना करना पड़ सकता है.

डेंटल कारण
ज्यादा चाय पीने से आपके दांत भी खराब हो सकते हैं. चाय आपके दांतों के एनेमिल को खराब करने का काम करती है. कई लोगों को चाय ज्यादा पीने से सेंसिटिविटी की भी समस्या हो जाती है.

वजन बढ़ने का खतरा:
हिंदुस्तान में बनने वाली चाय में दूध और चीनी का इस्तेमाल होता है. जिसकी वजह से ये एक हाई कैलोरीज फूड बन जाता है. जिसके कारण चाय वजन बढ़ाने का भी काम करती है

डिहाइड्रेशन की समस्या
अगर आप रोजाना और अधिक मात्रा में चाय पीते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन जैसी तकलीफ हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि चाय में मौजूद कैफीन शरीर की पानी को सोखती है, जिस वजह बॉडी में पानी की कमी होती है.

VIEW ALL

Read Next Story