सबसे पहले एक बर्तन में 50 ग्राम तेल गर्म करें. इसमें दो चुटकी राई डालें.

Siraj Mahi
Jul 05, 2023


इसके बाद इसमें खड़े मसाले के तौर पर दो छोटी इलाइची, दो लौंग, एक मीडियम तेज पत्ता, एक टुकटा जायफल, एक चुटकी जावित्री और एक-एक चुटकी काली मिर्ट और जीरा डालें.


इसके बाद इसमें 2 मीडिया साइज के प्याज को कट करके डालें और ब्राउन होने तक पकाएं.


इसके बाद इसमें दो चुटकी नमक, एक चम्मच हल्दी, दो चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच जीरा डाल कर धीमी आंच पर पकाएं.


इसके बाद इसमें दो बारीक कटे हुए टमाटर और 4-5 हरी मिर्च डालें.


अब इसमें दो-दो इंच की कटी हुई 5 सहजन (Drumstick) डालें.


इसके बाद थोड़ा पानी डाल कर इसे पहले 5 मिनट तक तेज आंच पर और फिर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.


अब आपकी सहजन (Drumstick) की सब्जी बन कर तैयार है. इसे हरा धनिया के साथ गार्निश करके सर्व करें.


अगर आप चाहें तो इसमें आप 5 उबले हुए अंडे डाल सकते हैं.


इससे आपकी सब्जी और टेस्टी हो जाएगी.

VIEW ALL

Read Next Story