महंगे कपड़े भी छोड़ते हैं रंग? इन आसान तरीकों से कभी नहीं होता कलर फेड
Reetika Singh
Jun 01, 2024
धोते समय छोड़ता है कपड़ा रंग कपड़े धोते समय रंग छोड़ना या कपड़े का रंग फेड होना आम बात है.
कलर फेड क्वॉलिटी अच्छी होने के बाद भी कपड़े को धोते वक्त उसका रंग फेड हो ही जाता है.
अपनाएं आसान तरीकें इसका कारण गलत तरीके से कपड़ा धोना भी हो सकता है. इस खबर में कपड़े धोने का कुछ आसान तरीका बताएंगे, जिससे आपका कपड़ा रंग नहीं छोड़ेगा.
एक साथ न धोएं डार्क और लाइट कलर के कपड़े हमेशा डार्क कलर के कपड़ और लाइट कलर के कपड़े अलग-अलग धोना चाहिए. एक साथ धोने से कपड़े का रंग खराब हो जाता है और रंग फेड होने के चांसेस ज्यादा हो जाते हैं.
वॉशिंग मशीन में ऐसे डाले कपड़े वॉशिंग मशीन में कपड़े डालेते वक्त हमेशा छोड़ी जगह छोड़ दें. मशीन में कपड़े भरकर डालने से रंग निकलने के चांस बढ़ जाते हैं.
ठंडा पानी कपड़ों को नॉर्मल या ठंडे पानी में ही धोएं. गर्म पानी में कपड़े धोने से रंग जा सकता है.
ज्यादा ड्रायर से ड्राई न करें कभी भी कपड़ों को ज्यादा ड्रायर से ड्राई न करें. इससे भी कपड़े का रंग जा सकता है.
Disclaimer लेख में बताई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है.