मसाला चाय अदरक और इलायची वाली मसाला चाय के साथ अपने पसंदीदा गानों को सुन कर बारिश को एन्जॉय कर सकते हैं.
Salaam Tv Digital Team
Jun 23, 2023
पकौड़े बारिश होते ही सभी को पकौड़े खाने का मन होता हैं. ऐसे में आप प्याज, आलू पकौड़ा, फूलगोभी, पनीर या अपने मनपसंद चीजों से पकौड़ों को बना कर टोमेटो सॉस, पुदीने और इमली की चटनी के साथ खा सकते है.
वड़ा-पाव आलू और मक्खन पाव से तैयार वड़ा-पाव को लाल व हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है जो खाने में हल्का सा तीखा स्वाद देता है.आप भी गर्मागरम वड़ा-पाव खाते हुए बारिश का मजा ले सकते है.
समोसा गरमा-गरम समोसा और चाय के साथ बारिस का आनंद ले सकते है.
मैगी बारिश में चाय-पकौड़े बनाने का मन न करे तो झटपट मैगी बनाएं और बारिश का मज़ा लें. बनाने में आसान और स्वाद भी लाजवाब होते है.
स्प्रिंग रोल बारिश के मौसम में गरमा-गरम स्प्रिंग रोल चटपटी चटनी के साथ खाए.
कचौड़ी बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमा-गरम कचौड़ी का स्वाद ले. इसे आप घर पर भी आसानी से बना कर खा सकते है.
भुट्टा अगर बरसार के मौसम में कुछ चटपट्टा खाना हो तो भुट्टा खा सकते है.
सूप मानसून में ठंडी का अहसास होता है. ऐसे में आप सब्जियों और कार्न से तैयार गर्मागर्म सूप भी ट्राई कर सकते है.यह टेस्टी और हेल्दी होता है.
चिकन टिक्का आपको खाने में चिकन पसंद है तो आप पुदीने और टोमेटो सॉस के साथ रोस्टेड चिकन टिक्का खा सकते है.