सबसे पहले एक बर्तन में 5 अंडे उबाल लें. इसके बाद इन्हें ठंडा करके छील लें.

Siraj Mahi
Jul 16, 2023


अब एक पैन में तीन से चार चम्मच तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.


इसके बाद इसी में एक लौंग, एक इलाइची, एक तेजपत्ता, एक टुकड़ा जायफल, एक चुटकी जावित्री साबुत डाल दें.


इसके बाद इसमें दो मीडियम साइज प्याज, एक टमाटर दो हरी मिर्च पीस कर डाल दें.


इस पेस्ट को तब तक भूनें जब इसका पानी जल न जाए और मसाला तेल न छोड़ने लगे.


इसके बाद इसमें दो कप दही और एक कप फ्रेश क्रीम डालें. स्वादअनुसार नमक डाल दें.


इसके बाद इसमें उबले हुए अंडे काट कर डाल दें.


थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाने के बाद इसे उतार लें.


ठंडा हो जाने के बाद इसे हरा धनिया के साथ सर्व करें.


अगर आपको सफेद ग्रेवी नहीं पसंद है तो इसमें आप हल्दी भी डाल सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story