जहरीले सांप कुल सांप की 600 ऐसी प्रजातियां हैं जो जहरीली हैं. दुनिया में सांप की 3000 हजार प्रजातियां हैं.
Sami Siddiqui
Aug 22, 2023
अंधेरे में देखने की क्षमता कई सांप ऐसे होते हैं जो अंधेरे में अपने शिकार की गर्मी को महसूस करके शिकार करते हैं.
100 से ज्यादा पसलियां सांप के 100 से ज्यादा पसलियां होती हैं, वहीं इंसान में केवल 24 होती हैं.
कब निकालता है खाल? सांप साल में 4-12 बार अपनी पुरानी स्किन को निकाल देता है, और उसके शरीर पर नई स्किन आती है. जितनी पुरानी स्किन होती है वह उतनी टाइट हो जाती है. जिसकी वजह से सांप उसे निकालता है.
सुन नहीं सकता फिर कैसे लगती है भनक? ये बात 100 फीसद सच है कि सांप सुन नहीं पाते हैं. लेकिन उनके जबाड़े के पास एक हड्डी होती है जिसकी वजह से वह वाइब्रेशन महसूस कर लेते हैं.
सांप की कितनी प्रजातियां हैं? सांप की 3 हजार से ज्यादा प्रजातियां अभी तक खोजी गई हैं.
कितनी स्पीड में रेंग सकता है सांप? सांप तकरीबन 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेंग सकता है. वहीं एक आम आदमी 13 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से भाग सकता है. सबसे तेज रेंगने वाला सांप ब्लैक मांबा है.
दुनिया का सबसे लंबा सांप दुनिया के सबसे लंबे सांप की लंबाई 6 मीटर है. इसे रेटिक्यूलेटेड पाइथन भी कहते हैं.
सांप का मुंह कितना खुलता है? सांप का मुंह उसकी मोटाई से चार गुना तक खुल सकता है. इसलिए वह बड़े जानवर को भी आसानी से निगल पाता है.
जीभ क्यों निकालता है सांप सांप आसपास के वातावरण को महसूस करने और सूंघने के लिए जीभ निकालता है.