Fenugreek benefits मेथी के बीज महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होते हैं. इनमें कई तरह की समस्याओं में राहत देने का काबिलियत होती है. आइये जानते हैं मेथी के बीज के फायदे
Sami Siddiqui
Jul 07, 2023
हार्मोन मेथी के बीजों का सेवन अगर आप पानी मे भिगोकर करते हैं तो ये हॉर्मोन इंबेलेंस को सुधारने का काम करता है.
गर्भवती जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं और वह स्तनपान कराती हैं उनके लिए भी मेथी के बीज उमदा चीज हैं. ये मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करते हैं.
सेक्स ड्राइव बढ़ाते हैं जिन महिलाओं की सेक्स ड्राइव हार्मोन की गड़बड़ी के कारण खराब हो गई है उनके लिए भी मेथी के बीज काफी लाभकारी हैं. इनके सेवन से सेक्स ड्राइव में इजाफा होता है.
पीरियड्स में फायदेमंद जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता है उनके लिए भी मेथी के बीज बेहतरीन चीज है. ये क्रैंप्स को कम करने का काम करते हैं.
पुरुषों के लिए है रामबाण ऐसा देखा गया है कि मेथी के बीज शादीशुदा पुरुषों के लिए रामबाण से कम नहीं हैं. ऐसा देखा गया है कि मेथी के बीज पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने का काम करता है. जिसकी वजह से परफॉर्मेंस में सुधार होता है.
कैसे करें सेवन मेथी के बीज स्वाद में कड़वे होते हैं. इन्हें सीधे तौर पर खाना संभव नहीं होता है. ऐसे में मेथी के बीज को रात को एक ग्लास पानी में भिगो दें. सुबह उठकर इन्हें खा लें और पानी को पी लें.
सप्लीमेंट इसके अलावा मेथी एक्सट्रैक्ट के सप्लीमेंट भी मार्किट में मौजूद होते हैं. जिन्हें आप आसानी से ले सकते हैं. लेकिन ऐसा करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.
डॉक्टर की सलाह जरूरी मेथी के बीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें. खासतौर पर गर्भवती महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी चीज को ना आजमाएं