Food For Braim
दिमाग को बहुत सारे ऐसे पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है इसे हेल्दी बनाते हैं. लेकिन सही डाइट ना होने के कारण ये चीजें हमें नहीं मिल पाती हैं.

Sami Siddiqui
Jun 09, 2023


ऐस में हम आपके लिए ऐसे 7 सुपर फूड लेकर आए हैं. जिनके जरिए आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं.

दिमाग की पावर को बढ़ांएगे
इसके अलावा ये शरीर के और चीजों में भी लाभकारी होंगे. तो चलिए जानते हैं कि दिमाग को तेज करने के लिए क्या खाएं.

अंडा
अंडा में विटामिन बी और कोलिन होता है. दोनों ही चीजें दिमाग के लिए काफी लाभकारी होती है. कोलिन न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करता है जिसकी वजह से मूड और मेमोरी सही होते हैं.

मछली
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. जो ब्रेन की नर्व सेल्स को बनाने में मदद करता है. जिन लोगों के अंदर ओमेगा-3 की कमी होती है उन्हें याद करने में समस्या पेश आती है. कुछ लोगों को डिप्रेशन भी हो जाता है.

ये फ्रूट्स फायदेमंद
संतरा, शिमला मिर्च, अमरूद, कीवी, टमाटर और स्ट्ऱॉबेरी में अधिक मात्रा में विटामिन-सी होता है. विटामिन-सी ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाा है और ब्रेन को हेल्दी बनाता है.

पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां भी दिमाग के लिए काफी लाभकारी मानी जाती हैं. इनमें विटामिन-के, लुटिन, फोलेट, और बीटा कैरोटीन होता है. जो मेमोरी बढ़ाने का काम करते हैं और ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखते हैं.

अखरोट
अखरोट में हेल्दी फैट होता है और उसके साथ एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई पाया जाता है. जो ब्रेन के साथ-साथ हार्ट के लिए काफी लाभकारी होते हैं. इसके अलावा अखरोट में ओमेगा भी मिलता है.

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज दिमाग के लिए काफी फायदमेंद माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक, मैगनीशियम, कॉपर और आयरन मिलता है. ये सभी मेमोरी को बढ़ाने का काम करते हैं और ब्रेन सिंग्नल्स को बेहतर बनाते हैं.

हल्दी
हल्दी को भी दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. कई रिसर्च में देखा गया है कि हल्दी मेमोरी को बढ़ाती है और सोचने की क्षमता में इजाफा करती है.

VIEW ALL

Read Next Story