इजराइल पर गंभीर आरोप
यूएन ने इजराइल पर गंभीर आरोप लगाया है कि वह फिलिस्तीनियों तक सहायता नहीं पहुंचने देना चाहता है.

Sami Siddiqui
Feb 28, 2024

यूएन ने दी चेतावनी
यूएन ने कहा फिलिस्तीन की कम से कम एक-चौथाई आबादी अकाल से एक कदम दूर है.

इजराइली सेना के हमले
खाने के लिए इकट्ठा हुए फिलिस्तीनियों पर इजराइली सैनिकों के हमके के बाद ये चातावनी आई है.

गाजा में मौतों का आंकड़ा
गाजा में मौतों का आंकड़ा 30 हजार पहुंच गया है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और औरते हैं.

बीमार पड़ रहे हैं बच्चे
यूएन ने कहा, गाजा में दो साल से कम उम्र के छह बच्चों में से एक गंभीर कुपोषण और कमजोरी से पीड़ित है.

गंदा पानी पीने पर मजबूर
लोग गंदा पानी पीने पर मजबूर हैं, सड़कों के साइड में भरा पानी तक पीने की तस्वीरें सामने आ रही हैं.

काफिलों पर हमला
यूएन ने कहा कि सहायता के लिए जा रहे काफिलों पर हमला किया गया. कर्मचारियों को इजराइली बलों ने परेशान किया और धमकाया, यहां तक कि हिरासत में ले लिया.

गंभीर हो जाएंगे हालात
यूएन ने कहा कि अगर कुछ नहीं बदला, तो उत्तरी गाजा में अकाल पड़ने वाला है.

खाना ले जाना वाले ट्रक हैं तैयार
15,000 मीट्रिक टन भोजन ले जाने वाले लगभग 1,000 ट्रक मिस्र में जाने के लिए तैयार है.

VIEW ALL

Read Next Story