हिजाब पर लड़कियों की हुई जीत, सरकार ने दिया अहम फैसला

Siraj Mahi
Oct 24, 2023


कर्नाटक में एक बार फिर हिजाब पर बहस छिड़ गई है.


कर्नाटक सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कियों को हिजाब पहन कर जाने की की इजाजत दी है.


कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा "यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है. लोग अपनी इच्छानुसार कपड़े पहनने के लिए स्वतंत्र हैं."


शिक्षा मंत्री के आदेश पर कर्नाटक में हिंदू समर्थक ग्रुप ने विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है.


पिछले साल कर्नाटक में सरकार ने कॉलेज में ड्रेस कोड को जरूरी करार दिया.


कुछ लड़कियों ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया.


छात्राओं ने हाई कोर्ट से अपील की कि कॉलेजों में हिजाब पर लगे बैन को हटाया जाए.


हाई कोर्ट यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि "हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है."


इसके बाद लड़कियों ने हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.


इस पर सुप्रीम कोर्ट ने विभाजित फैसला दिया था.

VIEW ALL

Read Next Story