कई हैरिटेज ट्रेनें
भारत में इससे पहले दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगिरि माउंटेन रेलवे, कांगड़ा वैली रेलवे, कालका-शिमला रेलवे, माथेरान हिल रेलवे सहित कई हैरिटेज ट्रेनें हैं.

Salaam Tv Digital Team
Oct 31, 2023

182 किलोमीटर की यात्रा
एकता नगर और अहमदाबाद के बीच 182 किलोमीटर की यात्रा के दौरान ट्रेन का कोई ठहराव नहीं होगा. इसके एक तरफ के सफर का किराया 885 रुपये है.

ट्रेन का समय
अहमदाबाद से ट्रेन सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और सुबह 9 :50 बजे केवडिया के रेलवे स्टेशन एकता नगर पहुंचेगी, वापसी में यह ट्रेन एकता नगर से रात 8 :23 बजे रवाना होगी और रात के 12:05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी

पांच नवंबर से चलेगी
यह ट्रेन पांच नवंबर से हर रविवार को साप्ताहिक सेवा के रूप में चलेगी. आने वाले दिनों में पर्यटकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए इसके फेरे बढ़ाए जाएंगे.

चाय और स्नैक्स का आनंद
तीनों डिब्बों में 48-48 सीटें हैं और पर्यटक 28-सीटर एसी रेस्तरां डाइनिंग कार में सागौन की लकड़ी की डाइनिंग टेबल और दो सीटर कुशन वाले सोफे पर बैठ कर चाय और स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
यह ट्रेन एकता नगर से अहमदाबाद के बीच चलेगी. इससे पर्यटकों को सरदार वल्लभभाई पटेल के स्मारक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक जाने की सुविधा होगी.

डिजाइन
इस ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि लोगों को इसमें सफ़र करने पर भाप इंजन से चलने वाली रेलगाड़ियों की तरह ही अनुभव हो.

तीन कोच
तीन कोच वाली इस ट्रेन को एक इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा चलाया जाएगा. इलेक्ट्रोनिक ट्रैन में 3 कोच है और हर एक कोच में 48 सीटें है.

एकता नगर
एकता नगर, जिसे केवड़िया के नाम से भी जाना जाता है. यह नर्मदा जिले में है और यहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के स्मारक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ है.

गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

VIEW ALL

Read Next Story