Gut Health Diet
गट हेल्थ को हर कोई बेहतर बनाना चाहता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या रहती है उन्हें तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं.

Sami Siddiqui
Jun 26, 2023

कई समस्याओं का जन्म
गट हेल्थ खराब होने से वजन बढ़ना, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी समस्याओं का जन्म होता है.

Food for Gut Health
ऐसे में हम आपके लिए कुछ फूड लेकर आए हैं जो पाचनक्रिया को हेल्दी बनाने का काम करते हैं और आपका गट हेल्दी रहता है.

दही
दही के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं. इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पेट के इन्फेक्शन को खत्म करते हैं और पाचनक्रिया को सही करते हैं.

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां खाना हर किसी को पसंद नहीं होता है, लेकिन इसमें अच्छी मात्रा में फायबर मिलता है जो पेट को हेल्दी रखने का काम करता है.

अनानास
अनानास के बारे में कम ही लोग जानते हैं. अननास में एक खास एंजाइम पाया जाता है जो खाने को पचाने का काम करता है, जिसकी वजह से बदहजमी नहीं होती है.

पानी
आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब लगे. लेकिन पाचनक्रिया को सही करने में पानी का अहम योगदान होता है. इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और डाइजेशन सही बना रहता है.

केला
केला पेट के लिए काफी मुफीद माना जाता है. इसमें इनुलिन नाम का एक खास कंपाउंड पाया जाता है जो पेट में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को तेज करने का काम करता है.

कीवी
कीवी भी गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छा फ्रूट है. इसमें एक्टिनिडिन नाम का एक खास कंपाउंड मिलता है. जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है.

अमरूद
अमरूद विटामिन और फायबर से भरपूर होता है. इसे खाने से गट हेल्दी रहता है और साथ ही विटामिन शरीर के दूसरी चीजों को लाभ पहुंचने का का काम करते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story