घर पर हेयर कलर
आजकल बालों में कलर कराने का चलन काफ़ी बढ़ गया है. कुछ लोग समय की कमी के चलते ख़ुद से बालों को कलर करते हैं.

Sabiha Shakil
Aug 20, 2023

कुछ बातों पर दें ध्यान
घर पर बालों को कलर करते वक़्त कुछ बातों पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है.

पैच टेस्ट
अगर आप घर पर ही बालों को कलर करना चाहते हैं, तो पैच टेस्ट करना न भूलें.

24 घंटे करें इंतेज़ार
पैच टेस्ट करने के लिए कलर को कान के पीछे या कलाई पर लगाएं. 24 घंटे बाद कोई एलर्जी नहीं हुई, तो सब ठीक है.

इंस्ट्रक्शंस को पढ़ें
कलर के डिब्बे पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस को सही तरीक़े से पढ़ें. उसके मुताबिक़ ही कलर लगाएं.

टाइमिंग पर दें ध्यान
हेयर कलर लगाने की टाइमिंग पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है. ज़्यादा वक़्त तक बालों पर कलर लगाने से नुक़सान होता है.

नॉन-अमोनिया हेयर कलर
कलर ख़रीदते समय नॉन-अमोनिया हेयर कलर को चुनें. इससे आंखों में जलन का ख़तरा कम हो जाता है.

कोल्ड क्रीम लगाएं
बालों पर कलर अप्लाई करने से पहले हेयर लाइन के आस-पास कोई कोल्ड क्रीम लगा लें, ऐसा करने से स्किन पर रंग नहीं लगेगा.

बालों को हिस्सों में बांटें
कलर करने से पहले बालों को कई हिस्सों में बांट लें. इस तरह सारे बालों पर कलर लग जाएगा.

गर्म पानी इस्तेमाल न करें
कलर करने के बाद गर्म पानी से बाल धोने से कलर हल्का पड़ जाता है. इसलिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें.

VIEW ALL

Read Next Story