Hair Loss Causes
हेयर फॉल की समस्या से काफी लोग परेशान हैं. लेकिन आखिर बाल झड़ते या टूटते क्यों हैं, इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.

Sami Siddiqui
Jul 04, 2023

हॉर्मोनल समस्या
हॉर्मोनल समस्या के कारण भी हेयफॉल की समस्या पेश आती है. शरीर में एक्सेसिव एंड्रोजन या मेल सेक्स हॉर्मोन से भी बाल टूटने की समस्या पेश आती है.

थायराइड की समस्या
जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उन लोगों के भी बाल झड़ने लगते हैं. थायराइड शरीर में लगभग हर फंक्शन मैंटेन करने का काम करता है. इसका बिगड़ना कई तरह की समस्या पैदा करता है.

प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बड़े बदलाव आते हैं. ऐसे में बालों का झड़ना काफी आम माना जाता है. वहीं प्रेग्नेंसी के बाद भी महिलाओं के बालों और स्किन में काफी बदलाव होता है.

दवाईयां
अगर आपको किसी तरह के दवाई चल रही है तो हो सकता है कि आपके बाल उसके कारण झड़ रहे हों. ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें.

स्ट्रेस
स्ट्रेस भी बालों के झड़ने की अहम वजह माना जाता है. स्ट्रेस के शरीर की नेचुरल साइकिल भी प्रभावित होती है. जिसके कारण हेयर लॉस होता है.

न्यूट्रीशन
कुछ विटामिन्स की कमी के कराण भी बाल झड़ते हैं. जिसमें प्रोटीन, बायोटीन, जिंक और आयरन शामिल हैं. इन सभी पोषक तत्वों की बालों को जरूरत होती है और कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं.

हेयर स्टाइलिंग
जो लोग हेयर स्टाइलिंग कारण ज्यादा करते हैं उनके बाल भी टूटने और झड़ने लगते हैं. हेयर स्टाइलिंग दौरान अलग-अलग केमिकल इस्तेमाल होते हैं जो हेयर फॉल का कारण बनते हैं

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको हेयर फॉल हो रहा है तो घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले इस फील्ड के डॉक्टर की सलाह लें. जो डॉक्टर बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्या से डील करते हैं उन्हें Trichologist कहा जाता है.

VIEW ALL

Read Next Story