हलीम है मुस्लिमों के घर में बनने वाला सबसे पौष्टिक आहार; खाने से आती है बुलडोज़र जैसे ताक़त

Siraj Mahi
Oct 04, 2023

तेज दिमाग
हलीम बनाने में ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू-बादाम का इस्तेमाल होता है, इसलिए ये दिमाग को ठंडा रखता है और उसे तेज करता है.

बढ़ेगी ताकत
हलीम में ड्राई फ्रूट्स के साथ मीट भी होता है, इसलिए इसे खाने से जिस्म मजबूत होता है. हलीम में काजू, बादाम और किशमिश डाली जाती है, जो सेहत के लिए काफी अच्छा है.

नहीं होगी खून की कमी
हलीम को पकाते वाक्त इसमें पीसकर ड्राई फ्रूट्स डाला जाता है, इसलिए इसे खाने से आयरन की कमी पूरी होती है और जिस्म में खून की कमी नहीं होती है.

इम्युनिटी बूस्टर
हलीम बनाते वक्त कई तरह के महंगे मसाले डाले जाते हैं. यह मसाले आपके जिस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ते हैं. इससे आप अंदर से मजबूत होते हैं.

डाइजेशन रहेगा ठीक
हलीम में दलिया डाली जाती है, इसलिए हलीम में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है. इससे आपका हाजमा ठीक रहता है. हलीम खाने से आपको कब्ज नहीं होता है.

हड्डियां होंगी मजबूत
हलीम में विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, इसलिए इसे खान से आपकी हड्डियां काफी मजबूत होती हैं. इसे खाने से जोड़ों में दर्द भी नहीं होता है.

विटामिन और मिनिरल्स का खजाना
हलीम में ऊर्जा बढ़ाने वाले तत्व होते हैं. इसमें कई तरह दालें पड़ती हैं जो जो आपके जिस्म को जरूरी मिनिरल्स देती हैं. इससे आपके जिस्म में कोशिकाएं बनती हैं.

भरपूर प्रोटीन
हलीम में अच्छी खासी मात्रा में मीट डाला जाता है. ऐसे में हलीम खाने से आपकी रोजाना प्रोटीन की जरूरत को पूरी होती है. इससे आपके जिस्म को ताकत मिलती है.

नोट-
यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी चीज का इस्तेमाल करने के लिए पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें.

VIEW ALL

Read Next Story