इस तरह घर पर उगाएं अदरक, खूब बचेंगे पैसे

Siraj Mahi
Sep 11, 2023

सबसे पहले एक खाली डिब्बा लें. यह डब्बा प्लास्टिक या टिन का हो सकता है.

अदरक उगाने के लिए डिब्बे को ऐसी जगह रखें जहां पर धूप आती हो.

खाली डिब्बे में मिट्टी के साथ वर्मी कंपोस्ट और गोबर की खाद डालें.

इसके बाद इसमें जगह के हिसाब से एक या चार-पांच अदरक के टुकड़े डालें.

अदरक के टुकड़े गमले में लगाने के बाद इसे मिट्टी से बंद कर दें और पानी डाल दें.

जब अदरक का गमला तैयार हो जाए, तो इसे वहां रखें जहां धूप आती हो.

इस गमले को 2 से 3 दिन में देखते रहें कि कहीं इसमें कीड़े तो नहीं लगे हैं.

अदरक के पौधे में अगर बीमारी या कीड़े लगें, तो इस पर नींबू पानी के घोल का झिड़काव करें.

एक महीने के अंदर आपको नई अदरक मिलेगी. इसे आपक इस्तेमाल कर सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story