खीरे को काट कर आंखों पर रखें खीरा खाने के साथ-साथ आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. खीरे को काट कर आंखों पर लगाने से ठंडक मिलती है और आंखें फ्रेश हो जाती हैं.
Jun 15, 2023
टैनिंग की समस्या को करें दूर टमाटर को चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या से निजात हासिल की जा सकती है. ये पैक चेहरे पर ग्लो लाता है.
समर में चंदन पाउडर का करें इस्तेमाल गर्मियों में चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक पैक बना लें, इसको लगाने से काफ़ी आराम मिलेगा.
दही का पैक चेहरे पर लगाएं समर में दही का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित होता है. जब भी समय मिले दही को चेहरे पर ज़रूर अप्लाई करें.
मुल्तानी मिट्टी गर्मियों के लिए वरदान नॉर्मल पानी में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर एक बेहतरीन पैक बनाया जा सकता है. ये पैक फेस को कूल रखने में मदद करता है.
टैनिंग की प्रॉब्लम होगी ख़त्म खीरे के रस में एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से टैनिंग की प्रॉब्लम को ख़त्म किया जा सकता है.
आलू के रस और कच्चे दूध का पैक आलू के रस और कच्चे दूध को मिक्स करके एक पैक तैयार करें और उसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए. बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें
बेसन पैक से मिलेगी राहत बेसन, दूध या फिर नॉर्मल पानी एक साथ मिक्स करें और उसका पैक बनाकर चेहरे पर लगा लें. गर्मी से राहत मिलेगी
आलू का रस, चंदन पाउडर, गुलाबजल का बनाएं पैक आलू का रस, चंदन पाउडर, गुलाबजल इन तीनों को अच्छी तरह मिक्स करें और 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद फेस धो लें.
गर्मी में कूल-कूल पैक दही, हल्दी, नींबू का रस, बेसन इन चारों चीज़ों को मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें. इस पैक को चेहरे पर लगाएं. सूख जाने के बाद ताज़े पानी से फेस वॉश कर लें.