High Blood Pressure हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर से काफी लोग पीड़ित हैं. ऐसे में हम आपके लिए खास टिप्स लेकर आए हैं.
Sami Siddiqui
Mar 12, 2024
हाई बीपी की समस्या इन टिप्स को अगर आप सही से फॉलो करेंगे तो आपका बीपी नॉर्मल होने लगेगा.
तो आइये जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कैसे कंट्रोल करें.
सोडियम कोई भी चीज मार्किट से खरीदें उसमें सोडियम की मात्रा जरूर देखें. जितना ज्यादा सोडियम होगा उतना बीपी बढ़ने की समस्या होगी.
हाईड्रेशन दिन में 2-3 लिटर पानी पिया करें. जिन लोगों की बॉडी हाईड्रेट रहती है, अकसर उनका बीपी नहीं बढ़ता है.
पोटाशियम रिच फूड पोटाशियम से भरपूर चीजें खाना शुरू कर दें. यह हाई बीपी को नॉर्मल करता है. जैसे केला, किशमिश, केला, तरबूज और खरबूजा आदि.
नींद सही मात्रा में नींद लेना शुरू करें. नींद न लेने से स्ट्रेस बढ़ता है और हाई बीपी की समस्या होती है.
तंबाकू तंबाकू और सिगरेट से दूरी बनाएं. यह भी बीपी को बढ़ाने का काम करते हैं.
मसालेदार खाना मसालेदार खानों में अकसर सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो बीपी को बढ़ाती है.
Disclaimer अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद इसकी दवाई लेते रहें, और इसके साथ ही किसी भी चीज को डाइट में शामिल करने से पहले चिकित्सक की राय जरूर लें.