High BP Symptoms हाई ब्लड प्रेशर की वजह से कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं. जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं हाई बीपी के लक्षण
Sami Siddiqui
Jun 20, 2023
आंखों में ब्लड स्पॉट हाई बीपी या हाइपरटेंशन होने पर आंखों में बल्ड स्पॉट दिखता है. ये नसों पर प्रेशर पड़ने के कारण होता है. अगर आपको ऐसा होता है तो तुरंत ब्लड प्रेशर चेक करें.
चेहरे का गर्म होना हाई बीपी होने पर चेहरे पर गर्माहट महसूस होती है. ऐसा लगता है कि चेहरे से हीट निकल रही है और जिन लोगों को रंग गोरा होता है उनका चेहरा लाल दिखने लगता है.
घुमेर हाई ब्लड प्रेशर होने पर चक्कर आना सिर में घुमेर होना काफी आम बात है. ऐसा होना पर तुरंत अपना बीपी चेक कराएं. नॉर्मल बीपी 120/80 होता है.
कानों से हीट निकलना जब ब्लड प्रेशर हाई होता है तो कई लोगों के कान लाल होने लगते हैं और ऐसा महसूस होता है कि कानों से हीट निकल रही हो.
How to Control High BP अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो उसे कम करें. वजन का ज्यादा होना भी हाई बीपी की समस्या पैदा करता है.
एक्सरसाइज रोजाना एक्सरसाइज किया करें. ऐसा करने से आपको खुदमें बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. आप रोजना कोई गेम भी खेल सकते हैं. जैसे फुट बॉल, बैड मिंटन, टेनिस आदि.
डाइट में बदलाव अपने डाइट में बदलाव करें जो बेहद जरूरी है. अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, लो फैट डेरी प्रोडक्ट शामिल करें. बाहर मिलने वाले पैक्ड फूड से दूर रहें.
नमक कम करें अपने खाने में कम नमक का इस्तेमा करें. बाहर मिलने वाले फूड में अच्छी मात्रा में नमक होता है. कोई भी सामान लेते वक्त उसमें सोडियम की मात्रा को देखें.