High Cholesterol कोलेस्ट्रॉल की समस्या से काफी लोग परेशान है. एलडीएल को कम करना चाहते हैं.
Sami Siddiqui
Aug 07, 2023
बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol) आज हम आपको बैड कोलेस्ट्ऱॉल कम करने का तरीका बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.
फायबर कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में फायबर से भरपूर चीजों को शामिल करें. जैसे चना, बाजरा, दालें और हरी सब्जियां आदि.
गुड फैट अपनी डाइट में गुड फैट वाली चीजों को शामिल करें, जैसे बादाम, काजू और अखरोट आदि. ये आपके कोलेस्ट्ऱॉल को करने में मदद करेंगी.
मछली मछली का सेवन करें, इसमें ओमेगा-3 मिलता है जो हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
हंसी अगर आप हंसते कम हैं तो हंसना शुरू कर दें. ये बात आपको मजाक लग सकती है, लेकिन काफी रिसर्च में देखा गया है कि हंसने से स्ट्रेस कम होता है और स्ट्रेस का ताल्लुक सीधा कोलेस्ट्रॉल से है.
घर का खाना घर के खाने की आदत डालें और खाने को कम तेल में पकाएं. तेल में ट्रांस फैट अधिक मात्रा में होता है जो हार्ट के लिए अच्छी नहीं होता है.
स्मोकिंग अगर आप स्मोकिंग करते हैं या फिर शराब पीते हैं तो इसे तुरंत कम करें. दोनों ही कोलोस्ट्रॉल का अहम कारण माने जाते हैं.
एक्सरसाइज डॉक्टर की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज करें. हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर अकसर डॉक्टर काफी लाइट और ना के बराबर एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं.