Reduce High Cholesterol कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और दिल की दूसरी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन कोलोस्ट्रॉस को कैसे कम किया जाए, ये सवाल लोगों को मन में बना रहता है.
Sami Siddiqui
Jun 19, 2023
कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य आज हम आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने का तरीका बताने वाले हैं. जिसे फॉलो करके आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को नॉर्मल कर सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल के प्रकार बता दें कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं- एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉस और एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल. आइये जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने का तरीका.
कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गुड फैट खाना शुरू करें. जैसे बादाम, काजू, एवाकाडो, कद्दू के बीज, चिया सीड्स और अलसी के दानें आदि.
ये काम जरूरी डाइट में बदलाव के साथ डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी होती है. ऐसे में डॉक्टर की दी हुई राय को फॉलो करें और दवाई लेते रहें. ये सोने पर सुहागा साबित होगा.
ये चीज खाने से हटाएं अपनी डाइट से तला, भुना और तेज मसालों वाला खाना कम करें. तेल में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके एलडीएल लेवल को हाई कर सकती है.
सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से बचें इसमें अधिक मात्रा में शुगर होती है जो शरीर में जाकर इंसुलिन के लेवल को बढ़ाती है और जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या पैदा होती है.
शराब है जहर अगर आप ड्रिंक करते हैं तो उसे तुरंत कम करें या फिर एक दम छोड़ दें. शराब पीना भी फैटी लीवर और कोलेस्ट्ऱॉल का कारण होता है. इसे आप जैसे ही कट करेंगे आपका शुगर लेवल नॉर्मल हो जाएगा.
वॉक है जरूरी अगर आप एक्सरसाइज आदि नहीं करते हैं तो पैदल चलना शुरू करें. आसपास जाने के लिए बाइक के इस्तेमाल से बचें और पैदल चलना उचित समझें.
डॉक्टर की लें सलाह लेकिन कोई भी एक्सरसाइज, वॉक, किसी तरह के खेल या फिर जॉगिंग, रनिंग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें. जब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ा होता है तो इंटेंस काम के लिए मना किया जाता है.
हरी सब्जियां हरी सब्जियों का सेवन करना शुरू करें. इसमें अधिक मात्रा में फायबर होता है जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को तेजी से बढ़ने नहीं देता है.