High Protein Food for Vegetarians
हाई प्रोटीन की जब बात आती है तो शाकाहारी लोगों को इसकी कमी दूर करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

Sami Siddiqui
Aug 28, 2023

मीट के बराबर मिलेगा प्रोटीन
ऐसे में हम आपको लिए पांच ऐसे फूड्स लेकर आए हैं जिनमें आपको मीट के लगभग बराबर प्रोटीन मिलेगा. तो चलिए जानते हैं..

चीज़
चीज़ में भारी मात्रा में प्रोटीन मिलता है. 100 ग्राम चीज में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है.

सोया बीन
सोया बीन हाई प्रोटीन फूड्स में शुमार होती है. 50 ग्राम सोयाबीन में 21 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है.

पनीर
पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है. 100 ग्राम प्रोटीन लेने पर आपको 18-20 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल जाता है.

तोफू
तोफू पनीर की तरह होता है. लेकिन इसे सोयाबीन से बनाया जाता है. 100 ग्राम तोफू में 17 ग्राम प्रोटीन मिलता है.

मूंगफली
मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है. 50 ग्राम मूंगफली खाने पर 20-22 ग्राम प्रोटीन मिलता है.

प्रोटीन रिच फूड खाने के फायदे
प्रोटीन रिच फूड खाने से हेयर और स्किन दोनों हेल्दी रहते हैं. इसके साथ ही मासपेशियां मजबूत होती हैं.

Disclaimer
अगर आपको कोई मेडिकल कंडीशन है तो किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

VIEW ALL

Read Next Story