High Protein food
ये वेज फूड कम्बिनेशन आपके शरीर को देंगे भरपूर प्रोटीन, देंखें लिस्ट

Sami Siddiqui
Aug 01, 2024

शरीर के लिए जरूरी
प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी है. इसकी कमी से शरीर कमजोर हो जाता है और कमजोरी रहने लगती है.

सही मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड
आज हम आपको ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बताने वाले हैं, जो आपको आपको सही मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड देंगे. तो आइये जानते हैं.

राजमा चावल
राजमा चावल वैसे तो हाई कार्बोहाइड्रेट फूड है, लेकिन इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिल जाती है और साथ ही सभी अमीनो एसिड भी मिलते हैं.

बेसन और पनीर
बेसन और पनीर को मिलाकर आप चीला बना सकते हैं, ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है.

सोया और चावल
सोया चंक्स का कीमा और इसके साथ राइस एक स्वादिष्ट और हाई प्रोटीन कम्बिनेश साबित हो सकते हैं.

सूजी की इडली और सांभर
सूजी की इडली और सांभर साथ में खाने से सही मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है और साथ ही फायबर भी मिलता है.

चीज़ और ब्रेड
चीज़ और ब्रेड साथ में मिलकर एक हाई कैलोरीज फूड बन जाते हैं, इनमें सही मात्रा में प्रोटीन और फैट मिलता है.

Disclaimer
यह जानकारी डाइटीशियन निमिशा मित्तल से ली गई है. अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही कुछ खाएं.

VIEW ALL

Read Next Story