हिजाब विवाद की आइकन मुस्कान की हुई जीत, 'अल्लाह हु अकबर' कहकर सुर्खियों में आई

Siraj Mahi
Oct 26, 2023


कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर एग्जाम हाल में जाने की इजाजत दी है.


पिछले साल कर्नाटक विवाद में एक लड़की हिजाब विवाद का चेहरा बनकर उभरी थी, जिसका नाम मुस्कान है.


मुस्कान वही लड़की जिसने 'जय श्रीराम राम' के नारे लगाती भीड़ के सामने 'अल्लाह हु अकबर' के नारे लगाए थे.


मुस्कान मांड्या हिजाब विवाद के वक्त के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के वाणिज्य के दूसरे साल में पढ़ रही थीं.


हिजाब विवाद के दौरान वह तब सुर्खियों में आईं जब वह हिजाब पहने हुई थी और 'जय श्रीराम' नारे लगाने वाली भीड़ के जवाब में 'अल्लह हु अकबर' के नारे लगाए थे.


मुस्कान ने बताया था कि उनके कॉलेज के बाहर कुछ लोग खड़े थे और उनसे कह रहे थे कि हिजाब उतारकर कॉलेज के अंदर जाओ.


इसके बाद उन्होंने मुस्कान को घेर लिया और 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे. इस पर मुस्कान ने 'अल्लाह हु अक्बर' के नारे लगाए.


इस वाकिए का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें कुछ हिंदू ग्रुप के लोग भगवा गमछा लहरा रहे थे. इसके साथ वह 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे.


मुस्कान अपने कॉलेज की तरफ आ रही थी और 'अल्लह हु अकबर' के नारे लगा रही थी. इस दौरान वह काफी जोश में थी.

VIEW ALL

Read Next Story