इस्लाम के वह चार पवित्र स्थल जिनके लिए जान भी दे सकते हैं मुसलमान
Siraj Mahi
Oct 24, 2023
चार जगहें इस्लाम धर्म के अनुयाई पूरी दुनिया में रहते हैं. हर मुसलमान पांच चीजों को फॉलो करता है. इसमें तौहीद, हज, रोजा, नमाज और जकात शामिल है. इसके अलावा हर मुसलमान 4 जगहों को सबसे ज्यादा पाक मानता है.
काबा काबा सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित है. इसी की तरफ रूख करके दुनियां भर के मुस्लमान नमाज़ पड़ते हैं.
काबा मक्का में ही पैगंबर मुहम्मद का जन्म हुआ था. पैगंबर इब्राहीम ने सबसे पहले काबे को पवित्र जगह बनाया.
मदीना मदीना का दूसरा नाम मदीना रसूल अल्लाह है, जिसका अर्थ है अल्लाह के रसूल का शहर. मक्का से हिजरत करके पैगंबर मुहम्मद ने मदीना को अपना ठिकाना बनाया और यहीं उनकी वफ़ात हुई.
मदीना इस शहर में मस्जिद-ए-नबवी है, जो इस्लामी इतिहास की तीसरी मस्जिद कहलाई जाती है. यह मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है.
अल-अक्सा मस्जिद यरूशलम मे मौजूद अल-अक्सा मस्जिद को अलहरम-अलशरीफ के नाम से भी जाना जाता है. काबे से पहले मुस्लमानों का किबला यही मस्जिद थी.
अल-अक्सा मस्जिद इस्लामी इतिहास के मुताबिक पैगंबर मुहम्मद ने यहीं से जन्नत की तरफ गए थे और अल्लाह का आदेश लेकर वापस लौटे थे.
कर्बला (इराक) कर्बला वह जगह जहां पैगंबर मुहम्मद के नवासे हुसैन सच्चाई और न्याय के लिए शहीद हुए थे.
कर्बला पैगम्बर मुहम्मद की वफ़ात के 40 साल बाद सन 50 हिजरी में इमाम हुसैन कर्बला में शहीद हुए थे.