Shahad ke Fayde: शहद के इस्तेमाल से होते हैं ये 10 फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल

Siraj Mahi
Aug 16, 2023

खांसी से आराम
शहद खांसी को ठीक करने में काफी फायदेमंद है. शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण आपके बलगम को पतला करता है. जिससे ये आसानी से बाहर निकल जाता है. शहद से सूखी खांसी जल्दी ठीक होती है.

कटने या जलने पर
अगर आप कहीं पर चल या कट गए हैं तो इसमें शहद काफी कारआमद हो सकता है. शहद में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण जले कटे को जल्द ही ठीक करते हैं. इसके साथ इसके इस्तेमाल से स्किन में इंफेक्शन नहीं होता है.

वजन कम करने में सहायक
शहद में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होती है. इसलिए इसके इस्तेमाल से आपका वजन कंट्रोल में रहता है. सुबह हलके गर्म पानी के साथ शहद पीने से मोटे लोगों को काफी आराम मिलता है.

दिल अच्छा रहता है
शहद में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. इसके इस्तेमाल से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं. ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इससे आपको दिल की बीमारी नहीं होती है.

कब्ज़ से राहत
शहद का इस्तेमाल कब्ज के लिए काफी फायदेमंद है. कब्ज की वजह से पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो जाती हैं. रोजाना शहद के इस्तेमाल से आपका पेट सही रहता है. इससे आपको गैस की परेशानी नहीं होती है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता
शहद के इस्तेमाल से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे आपकी इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है. इससे आप कई बीमारियों से मजबूत होते हैं.

गले की खराश
शहद के इस्तेमाल से आपके गले की खराश भी ठीक होती है. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपकी इम्युनिटी मजबूत करते हैं. इससे आपको सर्दी, जुकाम, बुखार नहीं होता और आपका गला भी ठीक रहता है.

घाव भरने में मदद
जहां कहीं भी आपको कट गया हो वहां पर शहद लगाने से घाव जल्दी भर जाता है. शहद में फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक एसिड और लैसोजाइम गुण पाए जाते हैं. यह सब घाव को भरने में काफी कारआमद है.

त्वचा के लिए फायदेमंद
शहद का इस्तेमाल पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है. इससे त्वचा में नमीं बनी रहती है. और आपके चेहरे पर निखार रहता है. स्किन पर निखार लाने के लिए आप शहद को खा सकते हैं और लगा भी सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story