बेहद कम है मुस्लिम आबादी
साउथ कोरिया की तरह जापान में न के बराबर मुसलमान है. 2020 तक, जापान की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 0.18 प्रतिशत थी, लेकिन यह भी सच है कि जापान में मुस्लिम आबादी पिछले दो से तीन दशकों में नाटकीय रूप से बढ़ी है.

Sami Siddiqui
Mar 09, 2025

110 फीसद बढ़ी मुस्लिम आबादी
2010 से 2019 तक वहां मुस्लिम आबादी 110 फीसदी बढ़ गई. मौजूदा वक्त में, 5 फीसद जापानी मुसलमान दूसरे धर्मों से इस्लाम में तब्दील हो गए हैं. दक्षिण कोरिया की तुलना में जापान में मुसलमान देर से पहुंचे हैं.

देर से फैला इस्लाम
जापान में इस्लाम देर से फैलने की अहम वजह हो सकती है कि वे जापानी बोलने की वजह से वहां इस्लाम की शिक्षा देर से पहुंची, लेकिन आज जापानी मुसलमानों ने अपनी धार्मिक पहचान के साथ-साथ संस्कृति को भी अपना लिया है.

कैसा होता है जापान में रमजान
रमज़ान में जापान में सेहरी और इफ्तार के दौरान स्थानीय खानों को परोसा जाता है.

इफ्तार की शुरुआत
जापानी मुसलमान अपने इफ्तार की शुरुआत खजूर या पानी से करते हैं और उसके बाद ही कुछ खाते हैं. कई मुसलमान इफ्तार में मिसो सूप पीना पसंद करते हैं, कई सुशी और कुछ हलाल टेम्पुरा खाना खाते हैं.

जापानी कल्चर
इस पाक महीने के दौरान जापान के मुस्लिम-बहुल इलाकों में जाने पर वहां की इस्लामी जापानी संस्कृति का नजारा देखने को मिलता है.


मुसलमानों के खान-पान को देखकर यह अनुमान लगाया जाता है कि मुसलमान अपने व्यक्तित्व के साथ जापान की संस्कृति में समृद्ध रूप से रच-बस गए हैं.

टोक्यो मस्जिद
जापान में रमज़ान के महीने की सबसे ज्यादा रौनक टोक्यो मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में होती है. इस मस्जिद को क्यू कामी भी कहा जाता है. रमज़ान के दौरान दूर-दूर से मुसलमान यहां तरावीह पढ़ने या अपना रोज़ा खोलने आते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story