नमकीन दलिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म कर के दलिये डालें.

Salaam Tv Digital Team
Jul 01, 2023


फिर मीडियम आंच पर दलिया को हल्का ब्राउन होने तक भून लें.


अब कुकर में घी डालकर गर्म कर लें


घी गर्म हो जाए तो उसमें हींग और जीरा डालकर चटकने तक भून लें


इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक पका लें.


फिर इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर मिक्स कर दे


इसके बाद बारीक कटी गाजर , मटर ओर नमक मिक्स करके दो मिनट भुन ले.


फिर इसमें हल्दी, धनिया और गरम मसाला मिक्स कर के 5 मिनट पकने देंगे


इसके बाद दलिया में 3 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर देंगे


अब 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दे और कुकर को ठंडा होने दे.


ठंडा हो जाए तो इसके ऊपर बारीक कटी धनिया पत्ता डालकर दही के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story