उपमा बनाने के लिए कढ़ाई में घी डालकर गरम कर ले. रवा डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें.

Salaam Tv Digital Team
Jun 21, 2023


मीडियम आँच पर कड़ाही में तेल या घी गरम करें, और फिर उसमें राई डालेंगे.


जैसे ही राई चटकने लगें तो उसमें करी पत्ता, उड़द दाल और काजू डाले और इन्हें हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए.


कद्दूकस अदरक,प्याज़, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें और प्याज को ब्राउन होने तक भून ले.


फिर नमक और चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिला ले.


आँच को धीमी कर के सूजी को डाल देंगे और तब तक भूनें जब तक यह हल्के सुनहरे भूरे रंग में बदल जाए


सूजी के मिश्रण में सावधानी से गर्म पानी डालें और उपमा को पानी मिलाते समय चमचे से चलाते रहें


एक उबाल आने पर गैस धीमी कर दें 2 मिनट के लिए ढककर पकाएँ


घी, नीबू का रस और हरा धनिया डालकर मिला लें


कड़ाही को गैस से उतार ले और अचार या सांबर के साथ गरमागरम सर्व करेंगे.

VIEW ALL

Read Next Story