How to Reduce Belly Fat बेली फैट लोग कम करना चाहते हैं. लेकिन इसे कैसे अचीव किया जाए इसके बारे में कम ही लोगों को पता है. 12-15 फीसद बेली फैट अकसर लोग नॉर्मल समझते हैं.
Sami Siddiqui
Jun 13, 2023
गलतियां बेली फैट कम करते वक्त आकसर लोग कुछ गलतियां करते हैं जिनके कारण उनका बेली फैट कम नहीं होता है.
बेली फैट कैसे कम करें ऐसे में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिसके कारण आपका बेली फैट कम नहीं हो रहा है.
विटामिन्स की कमी जो लोग बेली फैट कम करना चाहते हैं उन्हें विटामिन की कमी पर भी ध्यान देना चाहिए. विटामिन-डी, बी12 की कमी के कारण भी वजन कम नहीं होता है.
डाइट सही डाइट ना होने के कारण भी बेली फैट कम नहीं होता है. अगर आप कम खा रहे हैं या फिर ज्यादा खा रहे हैं दोनों ही कंडीशन में बेली फैट नहीं घटता है. ऐसे में संतुलित आहार लेना जरूरी है.
मेडिसिन्स कुछ मेडिसिन्स यानी दवाइयां ऐसी होती हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ता है. ऐसे कंडीशन में अपने डॉक्टर की सलाह लें, ताकि आसानी से बेली फैट कम हो सके.
बीमारी कुछ बीमारियों में भी बेली फैट काफी मुश्किल से कम होता है. जैसे थायराइड, डायबिटीज, पीसीओडी या पीसीओएस. इन सभी में बेली फैट बढ़ने की समस्या होती है.
हॉर्मोन इंबेलेंस हाॉर्मोन में गड़बड़ी होने के कारण भी बेली फैट बढ़ता है. पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में ईस्ट्रोजन की गड़बड़ी के कारण बेली फैट बढ़ता है. वहीं शरीर में कॉर्टीसोल यानी स्ट्रेस हॉर्मोन का लेवल ज्यादा होने से भी बेली फैट बढ़ने की समस्या होती है
डाइजेशन खराब होना जिन लोगों का डाइजेशन खराब रहता है उनको बेली फैट कम करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आपको ऐसी दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह लें. वहीं डाइट सही करने के लिए न्यूट्रीशियनिस्ट से कंसल्ट करें.
पोस्टपार्टम प्रेग्नेंसी के बाद भी शरीर पर फैट बढ़ता है. इसके अलावा बेली फूल जाती है. इस दौरान वजन कम करने की कोशिश ना करें, एक वक्त के बाद ही वजन कम करें ताकि शरीर को नुकसान ना हो.