Weight Loss
वजन कम करते वक्त अकसर लोग एक्सरसाइज और डाइट के बारे में ध्यान रखते हैं. लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो फैट लॉस पर असर डालती हैं.

Sami Siddiqui
Aug 07, 2023

वजन कम क्यों नहीं हो रहा है
आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी वजह आपका वजन कम नहीं हो रहा है. तो चलिए जानते हैं.

डाइट
डाइट का गलत होना वजन कम ना होने का कारण होता है. वजन घटाने के लिए आपको कैलोरीज़ डेफिसिट में रहना जरूरी है. यानी जितनी कैलरीज आप दिन भर में बर्न कर रहे हैं उससे 200 या 300 कैलीज कम लें.

विटामिन डेफिशियेंसी
विटामिन डी और विटामिन बी12 दो ऐसे विटामिन हैं जिनकी कमी होने पर फैट वेट लॉस स्लो हो जाता है, और आपको रिजल्ट ना के बराबर मिलते हैं.

धीरे-धीरे घटेगा वजन
अगर आपकी बॉडी में इन विटामिन की कमी है तो फैट लॉस काफी स्लो हो जाएगा.

स्ट्रेस
जिन लोगों को ज्यादा स्ट्रेस रहता है अकसर उनका फैट लॉस काफी स्लो होता है, और वजन धीरे-धीरे घटता है. स्ट्रेस को योग, सही वर्कआउट और काउंसलिंग के साथ मैनेज किया जा सकता है.

पाचन क्रिया
लगातार डाइजेशन का खराब रहना फैट लॉस में बाधा पैदा कर सकता है. खासतौर पर लिवर में प्रॉब्लम होने से शरीर का फैट कम नहीं होता.

नींद
5वीं और आखिरी वजह है नींद, जोकि एक बहुत बड़ा फैक्टर है. सही मात्रा में नींद ना लेने से फैट लॉस की प्रक्रिया काफी स्लो हो जाती है. इसलिए रोज 7-8 घंटे की नींद जरूर ले.

How to Lose weight
वजन कम करने के लिए सही डाइट लें और रोजान एक्सरसाइज करें.

हरी सब्जियां
इसके अलावा हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें और भरपूर मात्रा में नींद लें.

VIEW ALL

Read Next Story