Saudi Arabia Viral सऊदी अरब के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपनी पांचवी शादी के बारे में बता रहा है. इस शख्स का नाम नादिर बिन दहैम है.
Sami Siddiqui
Jul 17, 2023
अभी की है 5वीं शादी नादिर सऊदी के अफीक का रहने वाला है, उसने हाल ही में पांचवी शादी की है और इन दिनों हनीमून का लुत्फ उठा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल यह शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है. लोग उसे पांचवी शादी के लिए बधाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग चुटकी लेते नजर आ रहे हैं.
सबसे उम्रदराज दुल्हा नादिर सऊदी का सबसे उम्रदराज दुल्हा है जिसने 90 साल की उम्र में शादी की है. उनका मानना है कि विवाहित जीवन काफी ताकतवर होता है.
गिनाए शादी के फायदे नादिर ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान शादी के फायदे बताए हैं और साथ ही नौजवानों से अपील की है कि वह शादी करें.
शादी करना सुन्नत नादिर का कहना है कि शादी करना सुन्नत है और जिन लोगों ने अभी तक शादी नहीं की है उन्हें शादी कर लेनी चाहिए.
शांति और संसार में वृद्धि नादिर ने बताया कि शादी करने से इंसान की जिंदगी में शांति आती है और साथ ही संसार में वृद्धि होती है.
बताया सेहत का रहस्य टीवी इंटरव्यू के दौरान नादिर ने सेहत के राज का भी खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वह अभी तक इसी लिए फिट हैं क्योंकि उन्होंने इतनी शादी की हैं.
हनीमून पर हैं नादिर फिलहाल नादिर हनीमून पर हैं और अपनी पांचवी शादी का लुत्फ उठा रहे हैं
एक और शादी करूंगा नादिर की इच्छा हैं कि वह एक और शादी करें और और बच्चे पैदा करें. फिलहाल उनके चार बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं.