रोहित शर्मा रोहित शर्मा मैच में कप्तानी करते नजर आएंगे. पिछले कुछ वक्त से कप्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में ये खबरें भी सामने आ रही हैं कि रोहित के हाथों से आने वाले मैचों में कप्तानी जा सकती है.
Sami Siddiqui
Jun 05, 2023
शुभमन गिल इस वक्त शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने इस बार के आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए थे.
चेतेश्वर पुजारा प्लेइंग 11 में चेतेश्वर पुजारा की उम्मीद भी जताई जा रही है. उनका टेस्ट में प्रदर्शन सही रहा है.चेतेश्वर ने 174 इनिंग्स खेली हैं और 7154 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 45.89 का रहा है.
विराट कोहली विराट कोहली भी अपनी फॉर्म में वापस आते दिख रहे हैं. उन्होंने 183 टेस्ट इनिंग्स खेली हैं 8416 रन बनाए हैं. उनका हाईयेस्ट स्कोर 254 रहा है.
अजिंक्य रहाणे एक और नाम जिसके प्लेइंग 11 में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है वह अजिंक्य रहाणे हैं. अजिंक्य ने टेस्ट फॉर्मेट में 140 इनिंग्स खेली हैं और उन्होंने 4931 रन बनाए हैं.
केएस भरत केएस भरत टीम इंडिया में विकेट कीपर और राइट हैंड्स बैट्स मैन है. हालांकि केएस को टेस्ट का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 6 इनिंग्स खेली हैं जिसमें उन्होंने 101 रन बनाए हैं.
रवींद्र जडेजा रवींद्र जडेदा को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. उनके पास बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन बॉलिंग की काबिलित है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए टेस्ट में उन्होंने कंगारुओं को काफी परेशान किया था.
रवीचंद्रन अश्विन रवीचंद्रन अश्विन को टेस्ट में शामिल ना किया जाए ये काफी गलत होगा. उनके पास रनों की रफ्तार को रोकने और विकेट निकालने की बेहतरीन काबिलियत है. पिछले टेस्ट में उन्होंने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था.
मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी भारत के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. उनकी योर्कर्स और सीम बल्लेबाजों को काफी परेशान करती है.
मोहम्मद सिराज सिराज इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वह अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं.
शार्दुल ठाकुर शार्दुल ठाकुर का टेस्ट फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा हैय उन्होने 15 इनिंग्स में 27 विकेट चंटकाए हैं. ये भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के लिए अहम नाम माना जा रहा है.