बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने गौरी के साथ 1991 में लव मैरिज की थी. गौरी हिंदू धर्म से हैं. दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं.
Salaam Tv Digital Team
Jun 27, 2023
पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी. अमृता हिंदू धर्म से हैं. हालांकि, उनकी शादी लम्बे अरसे तक नहीं चल पाई. सारा अली खान अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी है. सैफ ने अमृता से तलाक के बाद करीना कपूर के साथ 2012 में दूसरी शादी कर ली. करीना भी हिंदू धर्म से हैं.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 2005 में किरण राव के साथ शादी की थी. किरण राव हिंदू धर्म से हैं. आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. रीना भी हिंदू धर्म से हैं.
एक्टर अरबाज खान ने 1998 में मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी. मलाइका हिंदू धर्म से हैं. शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया.
बॉलीवुड के शानदार अभिनेत इरफ़ान खान ने एक हिंदू महिला सुतापा सिकदर से शादी की थी . उनके प्रेम संबंध और सुतापा से शादी हर उम्र के लोगों के लिए एक दिलचस्प कहानी है. सुतापा के लिए इरफ़ान धर्म बदलने के लिए भी तैयार थे.
इमरान खान अमेरिकी अभिनेता हैं जो कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह मशहूर बॉलीवुड स्टार आमिर खान के भतीजे हैं. इमरान खान ने हिंदू लड़की अवंतिका से 2011 में शादी की थी, लेकिन 2019 में इनका तलाक हो गया.
सोहेल खान सलमान खान और अरबाज खान के छोटे भाई हैं. सोहेल ने 1998 में सीमा सचदेव से लव मैरिज फिल्म की शूटिंग के दौरान, वह उनसे पहली बार मिले थे.
फरहान अख्तर और अधुना भबानी को फिल्म निर्माण के दौरान प्यार हो गया था. उन्होंने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 2000 में शादी कर ली. शादी के 16 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया.
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं. नवाज और अंजलि एक दूसरे से प्यार करते थे और लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. कुछ कारण से दोनों अलग हो गए. वह अंजलि से दोबारा मिले और उससे शादी करने का फैसला किया. अंजलि हिंदू थीं, इसलिए उन्होंने निकाह के समय अपना नाम बदलकर आलिया रख लिया.
नसीरुद्दीन शाह ने 1982 में रत्ना पाठक के साथ लव मैरिज की थी. रत्ना हिंदू धर्म से हैं. इन दोनों के बीच बहुत प्यार हैं.