कमियां छुपाकर कभी न बेचें सामान, जानें कारोबार का इस्लामी तरीका

Siraj Mahi
Nov 01, 2023


इस्लाम में हर काम ईमानदारी से करने के लिए बताया गया है. यहां तक कि कारोबार करने में भी ईमानदारी बरतने का इस्लाम में खास तौर से जिक्र किया गया है.


इस्लाम में बताया गया है कि जो अपने लिए पसंद करो वही दूसरों के लिए पसंद करो. हुक्म है कि किसी को खराब माल न बेचो. ग्राहक के साथ धोखाधड़ी न करो.


इस्लाम में कहा गया है कि मुनाफा कमाने के चक्कर में माल की जमाखोरी नहीं करो. माल कम मत तौलो और मुनाफा कमाने के लिए ग्राहकों से झूठ मत बोलो. उसे सही कीमत बताओ.


इस्लाम में बताया गया है कि जब तुम कोई माल बेचो, तो उसका नुक्स खरीददार से न छिपाओ. ये हुक्म है कि अगर आपके माल में कोई खराबी है तो खरीददार को उसके बारे में बताओ.


मेहनत से कमाई गई रोजी की बड़ी फजीलत है. एक हदीस में आता है कि अल्लाह ताला उस शख्स से मोहब्बत करता है, जो मेहनत करके अपनी रोजी कमाता है.


इस्लाम में बताया गया है कि अपने हाथ से काम करना और ईमानदारी से कारोबार करना कमाई का पाक जरिया है. प्रोफेट मोहम्मद ने फरमाया कि अपने हाथ की कमाई से ज्यादा बेहतर खाना कभी किसी ने नहीं खाया.


इस्लाम में बताया गया है कि जितना हो सके अपना कारोबार करते हुए झूठी बातों और झूठी कसमों से बचो.


अगर आप कारोबार करते हुए झूठ बोलते हैं, तो आपके कारोबार में वक्ती तेजी आएगी, लेकिन बाद में बरकत खत्म हो जाएगी.


हजरत अबू सईद खुदरी (र.) ने कहा कि अल्लाह के रसूल (स.) ने फरमाया: सच्चे और अमानतदार व्यापारी (आखिरत में) नबिनयों, सिद्दीकों और शहीदों के साथ रहेंगे.

VIEW ALL

Read Next Story