हमास के बाद इस ताकतवर संगठन से लड़ने को तैयार इजरायल; हो सकती हैं कई मौतें
Siraj Mahi
Jun 24, 2024
गाजा में जंग बंद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह गाजा में अपने अभियान बंद कर सकते हैं या बहुत कम कर सकते हैं.
हिजबुल्लाह से लड़ने की तैयारी इसकी वजह यह है कि इजरायल लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह से लड़ने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए ज्यादा सैनिकों की जरूरत पड़ेगी.
हमास को खत्म करेंगे हालांकि, इजरायल ने कहा है कि हमास के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह से बंद नहीं होगी. हमास को पूरी तरह से खत्म करने के लिए इजरायल कोशिश करता रहेगा.
बढ़ सकता है तनाव नेतन्याहू ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि वह हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई करेगा. नेतन्याहू के इस बयान के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ सकता है.
7 अक्टूबर से हमला हिजबुल्लाह इजरायल पर 7 अक्टूबर से हमले कर रहा है. हिजबुल्लाह हमास का सपोर्ट करता है. हिजबुल्लाह का कहना है कि जब तक गाजा में युद्ध विराम नहीं होता, तब तक हमले जारी रहेंगे.
हमास से ज्यादा मजबूत हिजबुल्लाह हमास के कहीं ज्यादा ताकतवर है. अगर इजरायल और हिजबुल्लाह के दरमियान जंग हुई, तो दोनों तरफ से कई जानें जाएंगी. हिजबुल्लाह के पास आधुनिक हथियार हैं.
जंग की तैयारी नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल-हिजबुल्लाह का अगर कूटनीतिक समाधान नहीं होता है, तो जरूरत पड़ने पर हम हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग कर सकते हैं.
हिजबुल्लाह नाराज उधर हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह का कहना है कि हिजबुल्लाह के पास नए हथियार और खुफिया क्षमताएं हैं, जिससे हिजबुल्लाह इजरायल के अंदर अहम ठिकानों पर हमला कर सकता है.