खांसी का रामबाण इलाज है घर में रखी ये चीज, आज से करें इस्तेमाल
Siraj Mahi
Oct 23, 2023
कुदरती मिठास चीनी का हेल्दी विकल्प है गुड़, इसके अंदर कुदरती मिठास के साथ-साथ प्रोटीन, विटामिन B12, B6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं.
आयुर्वेदिक दवा गुड़ का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है. इसको चीनी की जगह दवाओं में मिठास लाने के लिए मिलाया जाता है, जबकि चीनी का सेवन कई बीमारियों को दावत देता है.
एनेमिया होगा दूर खराब हीमोग्लोबिन थकान, अनियमित दिल की धड़कन, सांस की तकलीफ और चक्कर आना की वजह बन सकता है. गुड़ हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है.
वजन होगा कम अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आप रोज खाना खाने के बाद गुड़ खाएं. गुड़ खाने को हज़्म करने में मदद करता है.
पीरियड्स में राहत औरतों में पीरियड्स की साइकल बिगड़ना हार्मोनल डिसबैलेंस का संकेत है. यह मोटापे, हार्मोन में बदलाव और यहां तक कि खराब मेटाबॉलिज्म की वजह से होता है. गुड़ मासिक पीरियड्स साइकल को ठीक करने में मदद करता है.
इम्युनिटी बढ़ेगी जिस्म में कमज़ोरी महसूस होती है या फिर आप चाहते हैं कि आपकी इम्युनिटी मजबूत रहे, तो आपको खाना खाने के बाद गुड़ खाना शुरू कर देना चाहिए.
नहीं होगी बदहजमी गुड़ हमारे पेट के पाचन तंत्र मजबूत को मजबूत करता है. इसको रोज खाने से आप गैस, बदहजमी और मतली आने जैसी शिकायतों से दूर रह सकतें हैं.
हड्डियां होंगी मजबूत गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होतें हैं जो हड्डियों को मज़बूत करने में मदद करतें हैं.
खांसी होगी ठीक गुड़ शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और मांसपेशियों को आराम देता है. अदरक के साथ गुड़ का एक टुकड़ा खाना बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और सांस लेने वाली नली को साफ करता है.