Jamun Fruit Benefits जामुन कई दिक्कतों में लाभकारी माना जाता है. गर्मियों के मौसम में मार्किट में ये फल आने लगता है. लोग इसे अलग-अलग तरह खाना पसंद करते हैं.
Sami Siddiqui
Jun 09, 2023
जामुन के फायदे कुछ लोग जामुन को साबुत खाते हैं तो कुछ इसका शेक बनाकर भी खाते हैं. लेकिन क्या आपको जामुन खाने के फायदे के बारे में पता है? चलिए जानते है जामुन खाने के फायदे
डायबिटीज जामुन को डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी माना जाता है. लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स होने के कारण ये तेजी से शुगर लेवल हाई नहीं करता है. इसके अलावा जामुन के बीज भी डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होते हैं.
स्किन के लिए उमदाह चीज इसके अलावा जामुन स्किन के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है. इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और कैरोटीन जैसी चीजें मिलती हैं. जो पिंपल्स को दूर करती हैं और स्किन को निखारती हैं,
बालों के लिए बेहतरीन चीज जामुन खाने से बालों की हेल्थ में भी काफी सुधार होता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन बालों में शाइन लाते हैं और साथ ही बालों का झड़ना कम करते हैं.
हीमोग्लोबिन जिन लोगों में खून की कमी है उनके लिए जामुन काफी लाभकारी है. जामुन में अच्छी मात्रा में आयरन मिलत है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम करता है.
इम्यूनिटी बढ़ाती है जामुन जामुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है. इसमें पाए जाने वाला विटामिन-सी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है. जिसकी वजह से आप कम बीमार पड़ते हैं.
हार्ट के लिए फायदेमंद जामुन में पोटाशियम अच्छी मात्रा में मिलता है. करीब 100 ग्राम जामुन में 55 mg पोटाशियम होता है. जो ब्लड प्रेशर को मैंटेन करता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
इन्फेक्शन को दूर करती है जामुन में एन्फेक्शन को खत्म करने की काबिलियत होती है. इसमें मैलिक एसिड, टैनिस, गैलिक एसिड, ऑक्जिलिक एसिड और बेट्यूलिक एसिड मिलता है जो इन्फेक्शन को दूर करने का काम करते हैं.
आंखों के लिए लाभकारी जामुन आंखों के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है. इसमें मिलने वाला विटामिन-ए आंखों की हेल्थ को बेहतर बनाता है. जिन लोगों को नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या है वह जामुन को अपनी डाइट में रख सकते हैं.