भारतीय संसद और उसके सदस्यों से जुड़े ये 10 फैक्ट्स जानकर आप बन जाएंगे परम ज्ञानी

Sep 18, 2023

जवाहरलाल नेहरू
पुरानी संसद भवन में सबसे लंबे वक्त तक सेवा करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे, जिनका कार्यकाल 16 साल और 286 दिनों तक चला.

राजेंद्र प्रसाद
मुल्क के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नाम सबसे ज्यादा दिन तक राष्ट्रपति पद पर बने रहने का रिकॉर्ड है. जिनका कार्यकाल 12 साल 107 दिनों तक चला.

इंदिरा गांधी
प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी चुनी गईं थी, जिनका कार्यकाल लगभग 14 साल तक चला.

इंदिरा गांधी
मुल्क में सबसे ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन इंदिरा गांधी के दौर में लगा. उनके 11 साल 59 दिन के कार्यकाल में 50 बार राष्ट्रपति शासन लगा.

प्रतिभा पाटिल
देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल चुनी गईं थी, जिनका कार्यकाल 5 सात तक चला.

बलराम जाखड़
बलराम जाखड़ के नाम सबसे ज्यादा दिन तक लोकसभा अध्यक्ष के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड है, जिनका कार्यकाल 9 साल 10 महीने रहा.

मीरा कुमार
राजनीतिक घराने से आने वाली मीरा कुमार दुनिया के सबसे बड़ लोकतंत्र की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं थी. जिनका कार्यकाल 5 साल तक चला.

शफीकुर रहमान बर्क
संसद के सबसे बुजुर्ग सदस्य समाजवादी पार्टी के 93 वर्ष के शफीकुर रहमान बर्क हैं. बर्क नौवीं बार लोकसभा में अपने इलाके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

चंद्राणी मुर्मू
चंद्राणी मुर्मू ने 25 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड कायम किया है. मुर्मू 2019 में ओडिशा के क्योंझर से 25 साल की आयु में सांसद चुनी गईं.

इंद्रजीत गुप्ता
आज पुरानी संसद भवन में पीएम मोदी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत नेता इंद्रजीत गुप्ता को भी याद किया, जो 1960 से लेकर 2001 तक लगभग 36 साल लोकसभा के सदस्य रहे.

VIEW ALL

Read Next Story