2 अक्टूबर को गांधी के अलावा भारत रत्न और सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था. लाल बहादुर शास्त्री मुल्क के दूसरे प्रधानमंत्री थे.

Oct 02, 2023

आत्मनिर्भर
मुल्क के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद लाल बहादुर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी. किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान' और 'जय किसान' का नारा दिया था.

1965
पाकिस्तान से 1965 में भारत का जंग हुआ था. वहीं दूसरी तरफ मुल्क सूखा और अनाज का अकाल से त्रस्त था.. इसी वक़्त लाल बहादुर शास्त्री दूसरे प्रधानमंत्री बने थे.

धमकी
इसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉन्सन ने शास्त्री को धमकी दी थी कि अगर आपने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई बंद नहीं की तो हम आपको पीएल 480 के तहत जो लाल गेहूं भेजते हैं, उसे बंद कर देंगे.

गेहूं
उस वक्त भारत गेहूं के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं था. लाल बहादूर शास्त्री बहुत स्वाभिमानी शख्स थे. उनको यह बात चुभ गई.

भोजन
उन्होंने सबसे पहले अपने घर एक वक्त की खाना न बनाने का फैसला किया, इसके बाद देशवासियों से कहा कि हम हफ़्ते में एक वक्त भोजन नहीं करेंगे. उसकी वजह से अमरीका से आने वाले गेहूँ की आपूर्ति हो जाएगी.

गृहमंत्री
साल 1963 में कामराज योजना के तहत शास्त्री को नेहरू के मंत्री मंडल से इस्तीफा देना पड़ा था. उस वक्त वो मुल्क के गृहमंत्री थे.

तनख्वाह
शास्त्री को सांसद की तनख्वाह के तहत 500 रूपये मासिक वेतन मिलता था. इसलिए अपने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल पड़ रहा था.

सिंडिकेट सेवा
इसलिए उन्होंने एक सिंडिकेट सेवा शुरू की थी जिसकी वजह से उनके लेख 'द हिंदू', 'अमृतबाजार पत्रिका', 'हिंदुस्तान टाइम्स' और कई समाचार पत्रों के लिए लेख लिखते थे. हर अखबार उन्हें एक लेख के 500 रूपये देता था.

ऊनी कोट
जब लालबहादुर शास्त्री ताशकंद सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस गए तो वो अपना खादी का ऊनी कोट पहन कर गए थे. उस वक्त रूस के तत्कालीन पीएम एलेक्सी कोसिगिन ने उन्हें एक ओवरकोट भेंट किया था कि इसे ताशकंद की सर्दी में पहनेंगे.

खादी
लेकिन शास्त्री ने फिर वहीं पुराना खादी का कोट पहने हुए नजर आएं, तब रूसी पीएम ने उनसे पूछा कि क्या आपको वो कोट पसंद नहीं आया? इस पर उन्होंने जवाब दिया कोट वाकई बहुत गर्म है लेकिन मैंने उसे अपने दल के एक सदस्य को कुछ दिनों के लिए पहनने के लिए दे दिया है , क्योंकि वो अपने साथ इस मौसम में पहनने के लिए कोट नहीं ला पाया है.

रूसी पीएम
रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम और पाकिस्तानी राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित किए गए सांस्कृतिक समारोह में इस घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि हम लोग तो कम्युनिस्ट हैं, लेकिन प्रधानमंत्री शास्त्री 'सुपर कम्युनिस्ट' हैं.

VIEW ALL

Read Next Story