सस्ते में बनाएं 'लौकी के पकोड़े', ये है आसान रेसेपी

Siraj Mahi
Sep 05, 2023

सबसे पहले एक बर्तन में दो कप बेसन लें. इसमें कद्दू कस की हुई 200 ग्राम लौकी डालें.

इसी में एक बारीक कटा हुआ प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें.

इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच लाल मिर्च पाउर डालें.

अब इसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और एक चुटकी जीरा पाउडर डालें.

इसी में एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच नमक और आधा कप पानी डालें.

इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए बंद करके रख दें.

अब एक फ्राई पैन में इतना तेल डालें कि इसमें मिश्रण की छोटी-छोटी पकौडियां डूब जाएं.

अब मिश्रण की छोटी-छोटी पकौड़ियां बना कर गर्म तेल में धीमी आंच पर फ्राई करें.

इब इसे टोमैटो सॉस, हरी चटनी या फिर अचार के साथ खाएं.

VIEW ALL

Read Next Story