ईरान की तरह भारत समेत दुनिया के इन देशों के बड़े नेता हो चुके हैं हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार

Tauseef Alam
May 20, 2024

इब्राहिम रईसी
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की असामयिक मौत से पूरी दुनिया दुखी है. रईसी का निधन ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान प्रांत की सीमा पर जोल्फा के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में हो गई है.

एयर क्रैश
यह पहली बार नहीं है कि जब किसी एयर क्रैश में देश के टॉप नेता या वीवीआईपी की मौत हुई हो. कई बार ऐसे मौके आए, जब दुनिया ने प्लेन दुर्घटना या हेलिकॉप्टर हादसे मारे गए, लोगों के नाम सुनकर हैरान रह हो गए. आइए उनलोगों के बारे में जानते हैं, जिनकी किस्मत अपने ही हाथों दगा खा गई.

संजय गांधी
साल 1980 के 23 जून का वह दिन, जब एक प्लेन हादसे में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बड़े बेटे संजय गांधी की मौत हो गई थी. उस दिन संजय गांधी टू सीटर पीट्स-S2A को उड़ा रहे थे. अचानक उन्होंने प्लेन से कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद प्लेन क्रैश हो गया.

बिपिन रावत
जब हेलिकॉप्टर हादसे की बात होती है, देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का नाम दिमाग में कौंध जाता है. 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सीडीएस और उनकी बीवी समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी.

पूर्व सीएम येदुगुरी संदिंती राजशेखर रेड्डी
YSR के नाम से मशहूर आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम येदुगुरी संदिंती राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर क्रैश में 2 सितंबर 2009 को मौत हो गई थी. दरअसल, उड़ान भरने के कुछ देर बार हेलिकॉप्टर नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था. इसके एक दिन बाद उनकी लाश मिली थी.

माधवराव सिंधिया
30 सितंबर 2001 को भारतीय राजनीति के एक चमकते सितारे को देश ने खो दिया था. 56 साल के माधवराव सिंधिया की मौत एक विमान हादसे में हो गई थी. यह हादसा यूपी के मैनपुरी जिले के मोट्टा गांव में हुआ था.

बाल योगी
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सीनियर नेता बाल योगी की मौत एक विमान हादसे में हुई थी. यह हादसा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मंगलगिरी के पास हुआ था.

जिया उल हक
इसके साथ ही दुनिया के हवाई दुर्घटनाओं में पाकिस्तान के तानाशाह जनरल जिया उल हक का नाम आता है. जिया उल हक इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरी. वे C-130B हरक्यूलस एयरक्राफ्ट में सवार थे. जिसका संपर्क टूट गया है और विमान हादसे का शिकार हो गया. जिसमें उनकी मौत हो गई थी.

मिगुएल जुआन सेबेस्टियन पिनेरा इचेनिक
वहीं, चिली के पूर्व राष्ट्रपति मिगुएल जुआन सेबेस्टियन पिनेरा इचेनिक की मौत एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी. वह खुद हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे. जो खराब मौसम के शिकार हो गए.

ओमोंडी ओगोला
8 अप्रैल 2024 को केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला का एक हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी. इसके साथ ही 9 लोगों की भी मौत हुई थी.

VIEW ALL

Read Next Story