Lungs Cancer Symptoms लंग्स कैंसर यानी फेफड़ों का कैंसर होने के कई कारण होते हैं. लेकिन आज हम आपको इसके जुड़े शुरूआत की लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं. ताकि इसकी पहचान की जा सके.
Sami Siddiqui
Aug 07, 2023
लंग्स कैंसर के शुरुआती लक्षण अगर कैंसर को शुरुआती स्टेज में डिटेक्ट कर लिया जाए तो इसका इलाज मुमकिन है. ऐसे में डॉक्टर अजमल खान ने लंग्स कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी दी है.
खांसी शुरुआती लक्षणों में एक ये भी है कि लंग्स कैंसर होने पर लगातार खांसी बनी रहती है. इसके साथ ही छाती में दर्द रहता है
छाती में दर्द कई मामलों में ना खांसी होती है और ना ही सांस लेने में दिक्कत होती है. केवल छाती में दर्द रहता है.
कमर में दर्द लगातार कमर में दर्द रहने लगता है, जो कई दिनों में जाका है. ये कैंसर स्कैप्युला में जाने के कारण होता है.
नींद की समस्या नींद टूट-टूटकर आती है. अचानक सांस रुकने से आंख खुल जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है.
खून खांसी के साथ कभी कभार मुंह से खून आना भी लंग्स कैंसर के लक्षण
सीटी स्कैन कंट्रास्ट सीटी स्कैन से इसकी पहचान हो सकती है. जिसमें धब्बा आने पर कैंसर का पता किया जा सकता है.
डॉक्टर अगर आपको ऐसी दिक्कतें पेश आ रही हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और जांच कराएं.