GI टैग भारत विभन्नता वाला देश हैं. यहां पर इलाके के हिसाब अलग-अलग खाने मशहूर हैं. इन्हीं भिन्नता के आधार पर GI टैग दिया जाता है. महाराष्ट्र में 8 खानों को GI टैग मिला है.
Siraj Mahi
Jun 26, 2024
अंबेमोहर चावल अंबेमोहर चावल महाराष्ट्र का मशहूर चावल है. यह चावल यहां पर शादी या पार्टियों में परोसा जाता है. इसका चलन बाजीराव पेशवा के दौर से है. यह ज्यादातर पुणे में पैदा होता है.
अलफांसो आम अलफांसो आम को आमों का राजा कहा जाता है. इसके फ्लेवर और मिठास को कोई तोड़ नहीं है. यह रत्नागिरी में पैदा होता है. यह काफी महंगा भी होता है.
जवगांव केला जलगांव केला को GI टैग मिला है. इस केले का स्वाद लाजवाब होता है. जलगांव में पूरे राज्य का 50 फीसद केला तैयार होता है. इससे चिप्स और बिस्कुट बनाया जाता है.
नासिक अंगूर नासिक का अंगूर बहुत मशहूर है. यहां पर बड़ी तादाद में अंगूर पैदा होता है. यहां से विदेशों में भी अंगूर भेजा जाता है. यहां के अंगूर से बड़ी मात्रा में वाइन भी बनाई जाती है.
महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी भी बहुत मशहूर है. यहां सीजन की पहली स्ट्रॉबेरी बहुत जायकेदार होती है. यहां की स्ट्रॉबेरी पूरे देश में मशहूर है. इसे GI टैग प्राप्त है.
मंगलवेढा ज्वार मंगलवेढा ज्वार को GI टैग मिला है. मंगलवेढा में सैकड़ों सालों से ज्वार बोया जाता है. मंगलवेढा ज्वार अपने खास जायके के लिए मशहूर है. इसकी रोटियां बहुत अच्छी बनती हैं.
लासलगांव प्याज लासलगांव में प्याज की सबसे अच्छी किस्म पैदा होती है. लासलगांव में एशिया की सबसे बड़ी प्याज की मंडी है. पूरे देश में यहां से 60 फीसद प्याज भेजी जाती है.