मुस्लिम शादी में क्या होती है 'महर'; दुल्हन को क्यों दिया जाता है ये पैसा?

Siraj Mahi
Apr 26, 2024


मुस्लिम शादियों में दी जाने वाली 'महर' बहुत जरूरी चीज होती है. इसके बिना मुस्लिम शादी नहीं होती है.


महर, दूल्हा की तरफ से दुल्हन को दी जाने वाली रकम है. दुल्हा इसे अपने वादे के तौर पर देता है.


यह दुल्हा की तरफ से दिया जाने वाला सबसे जरूरी गिफ्ट है. यह दुल्हे पर दुल्हन की जिम्मेदारी को दर्शाता है.


महर का पैसा या जेवर तय नहीं है. महर के तौर पर एक रुपये से लेकर कई लाख रुपये तक दिए जा सकते हैं.


महर के लिए कितनी रकम दी जाए, इस पर शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों में बातचीत होती है.


महर के तौर पर दी जाने वाली चीज दूल्हे की हैसियत भी दिखाती है. महर में दी गई चीज पर सिर्फ लड़की का हक होता है.


महर में ज्यादातर जेवर दिए जाते हैं. इससे शादी के बाद लड़की उसकी की मालकिन होती है, इसे वह कभी भी खर्च कर सकती है.


कह सकते हैं कि दूल्हा महर का पैसा देकर लड़की को सपोर्ट करता या अपनी बीवी को गौरवान्वित करता है.

VIEW ALL

Read Next Story