सबसे पहले एक बर्तन में एक कप हंग योगर्ट, 1 कप सरसों का तेल, 1 टी स्पून गरम मसाला, 1 टी स्पून नमक, 2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट, 2 टेबल स्पून नींबू का रस लें.
Siraj Mahi
Jul 09, 2023
अब इसमें 3 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 शिमला मिर्च, 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर भी डालें.
इन सभी को आपस में अच्छे से मिला कर 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें.
इसके बाद इसमें 750 ग्राम चिकन डाल कर अच्छे से मिलाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें.
सके बाद ओवन को 400 ड्रिग्री फॉरेनहाइट पर पहले गर्म करें.
अब चिकन की पीस को शिमला मिर्च के साथ सीक में में लाइन से लगा लें.
अब इसे ओवन में बेकिंग ट्रे पर रखें. 10 से 12 मिनट तक ग्रिल करें.
इसके बाद उसे घुमा दें और फिर 10 से 12 मिनट तक ग्रिल करें.
इसके बाद ओवन के तापमान को 450 डिग्रा फॉरेनहाइट तक बढ़ाएं.
इसके बाद इसे 3 से 4 मिनट तक ऐसे पकाएं कि यह थोड़ा-थोड़ा जलने लगे.